धमधा। नगर पंचायत धमधा द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय अटल बाजार चौक, धमधा में आयोजित होगा। यह जानकारी आमंत्रण पत्र के माध्यम से दी गई है।
समारोह में मनोनीत एल्डरमैन मनना महोबिया, अजय मिश्रा एवं उदयकांत पटेल शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, जबकि अध्यक्षता विधायक ईश्वर साहू करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष बृजेश दानी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
नगर पंचायत धमधा ने क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवनियुक्त एल्डरमैनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

