जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में धमधा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

छात्रों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं’— राकेश ठाकुर

धमधा – जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में धमधा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय से बस स्टैंड होते हुए गंडई चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारे लगाए गए। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जंतर-मंतर में छात्रों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है और केंद्र सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की जनता को केवल झुटे वादे और परेशानियां मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है और छात्र अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं। और सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रहि है जो लोक्तंत्र कि हत्या को दर्षाता है केंद्र सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक जैसे मामलों ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसके कारण युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लगातार विवादों और छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार विफल रही है। इसके बाद गंडई चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दानेश्वर साहू, शमशीर कुरैशी, मधुसूदन राणा, जालम पटेल, राज पटेल, अशोक कसार, संतलाल बंजारे, हिम्मत ढीमर, ज्वाला साहू, अघ्नु पाल, राजेश मानिकपुरी, बंटी वैष्णव, जीवन निर्मलकर, अरुण साहू, जितेंद्र वर्मा, परमेश्वर यादव, देवेंद्र चंदेल, यगेन्द्र दिल्लीवार, योगेश साहू, रेवा बंजारे, लुमेश्वर पटेल, आशीष पाण्डेय, रामकुमार पटेल, रोमन पटेल, टीकाराम उमरे, श्रवण साहू, आकाश द्विवेदी, विजय दीमर, सुरेश ढीमर, सुमन्त ताम्रकार, विनोद पटेल, त्रिलोकी पटेल, रामचन्द्र जंघेल, पप्पू सोनवाने, मुकेश वर्मा, निक्की राजपूत, बब्बू वैष्णव, अनिल साहू, ललित सोनकर, रजत नायक, केबी वर्मा, कन्हैया साहू, चन्द्रशेखर वर्मा, तामेश्वर दुबे, रज्जू ढीमर, दुखित पटेल, किशोर धार्मिक, धर्मपाल सोनी, कलीम कुरैशी, आनंद ढीमर, दुखवा मरार, दिलीप जंघेल, रमेश शर्मा, नीलू ताम्रकार, रामजी पटेल, हीरा साहू, सतकुमार निषाद, प्रकाश कश्यप, जगन्नाथ वर्मा, मिथलेश साहू, निकेश यदु, पुकेश्वर हरमुख, रवि हरमुख, हलधर यादव, सबीर कोसरे, चोवा पटेल, दशरथ साहू, नकुल पटेल, कुबेर मानिकपुरी, नन्द निर्मलकर, देवनाथ सोनकर, महेंद्र यादव, दीनू पटेल, बंटी राजपूत, मनोज यादव, ओम ताम्रकार, राधे साहू, उमेशचंद्र यादव, मुकुल यादव, विक्रांत ठाकुर, डामन लोधी, नारायण वर्मा, केश वैष्णव, नीरज राजपूत, नरोत्तम वर्मा, डाकेन्द्र साहू, गिरिवर पटेल, तुलसी पटेल, भुनेश्वर नेताम, बुधराम साहू, हेमलाल साहू, टिकेश यदु, चेतन कश्यप, ईश्वरीय निर्मलकर, अमित पांडेय, निर्मल जैन, कमलेश बंजारे, संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 410