पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर हुआ सस्ता : नायरा एनर्जी ने दी बड़ी राहत

Raipur , 1 जुलाई। महंगाई से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। नए दाम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं।

कंपनी के अनुसार, मध्य-पूर्व (वेस्ट एशिया) में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट के चलते यह फैसला लिया गया है। इसका लाभ देशभर में नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने वाले ग्राहकों को मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स के कारण अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

वहीं, इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में यह राहत अभी केवल नायरा एनर्जी के ग्राहकों को ही मिलेगी।

  • ⛽ पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर सस्ता।
  • 🚛 डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता।
  • 🗓️ नई दरें 1 जुलाई से लागू।
  • 🛢️ क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का असर।
  • ⛽ देशभर के 7,000+ नायरा पेट्रोल पंपों पर लागू।
  • ❌ सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 387