दानीकोकड़ी में प्रस्तावित लाइमस्टोन खदान के विरोध को लेकर आज किसानों ने पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात की। किसानों ने खदान परियोजना से होने वाले संभावित पर्यावरणीय नुकसान, खेती पर असर एवं गांव की आजीविका को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की तथा शासन स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की।
किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध दर्ज कराने के बाद शासन द्वारा जांच प्रतिवेदन मांगा गया था। मामले को लेकर आगे की रणनीति एवं आंदोलन को मजबूत करने के संबंध में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे से चर्चा की गई।
इस दौरान पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी तथा इस मामले में पूरा प्रयास किया जाएगा।
किसानों ने मांग की कि ग्रामीणों की आपत्तियों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित खदान परियोजना पर पुनर्विचार किया जाए।

