साजा विधायक निवास में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

साजा (बेमेतरा)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस साजा विधायक निवास में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पार्टी के संस्थापकों एवं महान नेताओं को नमन किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा के साथ हुई, जिसमें विधायक सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो राष्ट्र सेवा, विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज के हर वर्ग के लिए सेवा भाव से कार्य करें।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और उसके समर्पण एवं मेहनत से ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में और अधिक सक्रिय रहने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी के स्थापना दिवस को मनाया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण दोहराया। कार्यक्रम के अंत में आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311