राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम के तहत बच्चों का रक्त परीक्षण

रिपोर्ट: आदर्श शर्मा
धमधा / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज दानी सर एवं राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर सीबीएस बंजारे सर के मार्गदर्शन एवं डॉ रचना अग्रवाल खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा के नेतृत्व में दुर्ग जिला के आश्रित विकासखंड धमधा में फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग से मुक्त करने की दिशा में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे -1 का संचालन विकासखंड धमधा में किया जा रहा है जिसके लिए शासन द्वारा 55 प्राथमिक शालाओं के बच्चों को रक्तजांच हेतु चिन्हांकित किया गया है जांच हेतु आरबीएसके दो टीम को चयन किया गया है जिनके द्वारा कार्य संपादित किया जा रहा है विद्यालयों मैं अध्यनरत 6 एवं 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का रक्त परीक्षण किया जा रहा है सर्वे में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया है जिन्होंने 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया हो और 7 वर्ष के नहीं हुए हैं विकासखंड धमधा में रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 14 स्कूलों में 221 बच्चों का रक्त जांच किया जा चुका है जिसमें 03 बच्चों का रक्त संक्रमित पाया गया है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311