दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में की गई। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक चन्द्र ठाकुर, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तथा जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से किसान मोर्चा दुर्ग के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत ने नई कार्यकारिणी घोषित की।
घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कृष्णा पटेल, धरमपाल वर्मा, प्रवीण मोहन पिंटू, विनोद चंद्राकर एवं रमेश साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री के रूप में अजीत चंद्राकर और राजेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है।
मंत्री पद पर रिज्जू यादव, कमल चंद्राकर, बहल सिंह वर्मा, अजीत ठाकुर, ओमप्रकाश पांडेय एवं जोहन वर्मा को स्थान मिला है। कोषाध्यक्ष के रूप में अरविंद सिंह तथा सहकोषाध्यक्ष पद पर भोमराज जैन और होमेंद्र वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यालय मंत्री राजेंद्र प्रसाद चंद्राकर एवं सहकार्यालय मंत्री कनाईलाल पाल बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी मलिक मोहम्मद कुरैशी तथा मीडिया सह प्रभारी मनीष तिवारी (अधिवक्ता) नियुक्त किए गए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी मुंगेश्वर वर्मा एवं सह प्रभारी ज्ञान यादव होंगे, जबकि आईटी सेल प्रभारी चंद्रकांत साहू और सह प्रभारी मधुप यादव बनाए गए हैं। “मन की बात” प्रभारी के रूप में लुकेश्वर साहू और सह प्रभारी व्यास नारायण वर्मा को दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है, जिनमें योगेन्द्र नाथ साहू, गोपी पटेल, महेश वर्मा, रामखिलावन साहू, अशोक साहू, देवेंद्र राजपूत, राजेश्वर यादव, राधे वर्मा, टीकम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन की शक्ति, किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दायित्व सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और गति प्रदान करेगी।

