जवाहर नवोदय दुर्ग विद्यालय में छात्रों की पिटाई का आरोप, परिजनों में आक्रोश
अशोक दास मानिकपुरी/ दुर्ग जिले के बोरई स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि मोबाइल मिलने के बाद विद्यालय स्टाफ ने सात से आठ छात्रों को प्राचार्य कक्ष में बुलाकर करीब ढाई घंटे तक कमरे में बंद रखा और बेल्ट, डंडे व हाथों से पिटाई की। इस दौरान एक छात्र के कान एक छात्रा के आंख में में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य छात्र भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना 21 फरवरी शनिवार की बताई जा रही है। छात्रों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी बाहर देने पर स्कूल से निष्कासन की धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं परिजनों ने शिकायत में यहां तक कहा कि उनके यहां के स्टाफ के द्वारा इतनी बुरी तरीके से मारपीट की गई है जिसमें कुछ बच्चों के कान में आंख में तो चोट आई है कुछ बच्चों के प्राइवेट पार्ट में भी चोट आई है जिसको लेकर सभी परिजन काफी आक्रोशित हैं और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिसकी शिकायत कलेक्टर एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से की जाने की बात कही गई है।
प्रभारी प्राचार्य शंकर प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

