बोलेरो और ट्रक में भिडंत, 5 की मौत, 4 घायल

कवर्धा (विमलेश द्विवेदी कि खबर) – सवारी से भरे महिंद्रा बोलेरो और ट्रक में भिडंत, 5 की मौत, 4 घायल।
मामला चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास हुआ हादसा, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर जबलपुर मार्ग छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुआ हादसा बोलेरो – C. G. 07AM2839 जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है। बताया जा रहा है
रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311