जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मचांदुर में धार्मिक विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मचांदूर चौकी के दो पुलिस कर्मी एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन एसपी से शिकायत करने पहुंचे हैं और कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी उस युवक का कालर भी पकड़ लेते हैं, जबकि वह युवक ये भी बताता है कि वह सर्विस में है,लेकिन पुलिस कर्मी उसके बावजूद उसके साथ अपराधियों जैसा सुलूक करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच युवक की मां पहुंचकर इसका विवाद करती है, जिसके बाद वह वीडियो बंद हो गया।
निषाद परिवार ने अपने घर पर लगाया भगवा झंडा
दरअसल ग्राम मचांदूर के एक मोहल्ले में मुस्लिम के 40 परिवार हैं, तो वहीं हिंदू समाज के 2 परिवार निवास करते हैं। कल ईद मिलाद उन नबी के पर्व पर उस क्षेत्र में सजावट के साथ हरे झंडे लगाए गए थे। ऐसे में वहां निवास करने वाले निषाद परिवार ने भी अपने घर पर भगवा झंडा लगा दिया। ऐसे में मचांदूर पुलिस चौकी के द्वारा सुबह उक्त भगवा झंडा उतार लेने की हिदायत दी गई, लेकिन निषाद परिवार ने झंडा उतारने से इंकार कर दिया।

