शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, डायरेक्टर और पति पत्नी समेत 5 गिरफ्तार
दुर्ग : स्मृति नगर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी के केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में डायरेक्टर, दंपति समेत 5 लोग शामिल हैं. स्मृति नगर पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शेयर मार्केट में लोगों को पैसा लगाकर अधिक रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया.
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी: नेहरू नगर के सूर्या मॉल में दोनों फर्जी कंपनी, निशा बिजनेस कंसलटेंट प्राइवेट लिमिडेट और यूनिक इन्वेस्टमेंट नाम से संचालित किया जा रहा था. दोनों कंपनियों को संचालित करने वाले का नाम स्नेहांशु नामदेव है. आरोपी ने अपनी पत्नी डॉली नामदेव और निशा मानिकपुरी को डायरेक्टर बनाकर फर्जी कंपनी खोलकर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा लोगों को दिया.
ज्यादा रिटर्न पाने के चक्कर में फंसे लोग: निवेश और बेहतर रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए का निवेश दोनों कंपनी में कराया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने निवेश के लिए लिए गए रकम को शेयर मार्केट में निवेश न कर उस रकम को निवेशकों में बीच रोलिंग करता रहा. दोनों कंपनी फर्जी रूप से खोलकर सेबी/ आरबीआई में बिना पंजीयन कराए और बिना विधिक दस्तावेज के शेयर मार्केट में निवेश करवाते थे.
ऐसे लेता था झांसे में: स्मृति नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी स्नेहांशु नामदेव अपनी फर्जी कंपनी में 15 से 20 लोगों को काम पर रखे हुए था. दफ्तर में लड़कियों को काम पर रखकर उनको प्रॉफिट में होने वाले कस्टर के रुप में दिखाता था. महिला डायरेक्टर और प्रॉफिट कस्टमर लोगों को अपने झांसे में लेकर कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कराते थे. बाद में स्नेहांशु नामदेव से मिलकर उनकी रकम को अलग अलग खातों में ट्रांसफर कराया जाता था.
स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज: पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी पुलिस में की जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है. इस मामले में स्नेहांशु नामदेव, डॉली नामदेव, निशा मानिकपुरी, शुभम गुप्ता और धातरी कोसरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए आरोपियों द्वारा फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों से शेयर मार्केट में पैसा निवेश करके कम समय में अधिक पैसा देने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था. कंपनी ने पहले कुछ निवेशकों को रकम दिया लेकिन धीरे धीरे रकम देना बंद कर दिया उसके बाद पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है: सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिलाई नगर
5 लोग गिरफ्तार: पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने फरवरी 2024 से दोनों कंपनियों को शुरू किया था. आरोपियों ने अब तक 10 से 12 करोड़ की ठगी की है. पुलिस ने इनके पास से धोखाधड़ी के पैसे से खरीदे हार्ले डेविडसन कार, वाहन, जेवरात अन्य सामान बरामद किए हैं जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ बताई जा रही है.

