6 सितम्बर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर आज कृषि मंडी प्रांगण का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।इस दौरान एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी गैदराम चतुर्वेदी, विकाश खंड शिक्षा अधिकारी कामिनी महिलांगे, PWD अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।साथ ही शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू, पार्षद पंचू साहू, सोसायटी अध्यक्ष दोहाई वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।इस भव्य आयोजन में हम सब मिलकर अपने गुरुजनों को सम्मानित करेंगे।
शिक्षक दिवस सम्मान समारोह की तैयारियों का निरीक्षण

