विधायक ईश्वर साहू ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

हिंरी से मडियापार मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, क्षेत्र में विकास को नई गति

दुर्ग ज़िले में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक श्री ईश्वर साहू ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग, संभाग दुर्ग द्वारा हिंरी से मडियापार मार्ग (लंबाई 2.25 किमी) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्य की स्वीकृत लागत 281.12 लाख तथा अनुबंध की राशि 207.44 लाख है।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक साहू ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों को पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के हर गांव और मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचे, इसके लिए सभी स्तरों पर योजनाएं चलाई जा रही हैं।इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक साहू का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 313