केशरवानी गुप्ता समाज ने श्रद्धा व उत्साह से मनाई कश्यप जयंती


धमधा केशरवानी गुप्ता समाज द्वारा उनके आराध्य ऋषि कश्यप मुनि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन समाज के अध्यक्ष संतोष गुप्ता (मुन्ना दाऊ) के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिलाओं और पुरुषों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत कश्यप ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सेवा मंडली द्वारा भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

समाज को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि – “समाज के उत्थान के लिए हमें आपसी मतभेद भुलाकर कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना होगा।”

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री दिलीप गुप्ता, कांग्रेस नेता संदीप गुप्ता एवं वरिष्ठ व्यापारी दिनेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जयंती उत्सव में राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र कालीचरण गुप्ता, शैलेन्द्र गोपी गुप्ता, पूर्व न. प. अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, स्वाति गुप्ता, नीलमणि गौरी गुप्ता, गुंजन सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256