फर्जी पंचायत प्रस्ताव के बनाने के आरोप में घिरे सीईओ किरण कौशिक

शराब दुकान खोलने के मामले में अधिकारियों पर दुरुपयोग का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग – बाबा टेकसिह चंदेल

दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत अछोली (तहसील धमधा) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। गांव में शराब दुकान खोलने को लेकर विरोध के बीच फर्जी प्रस्ताव तैयार करने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों और किसान संगठनों का आरोप है कि जनपद स्तर के अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए जनविरोधी निर्णय थोपने का प्रयास किया। आरोप के केंद्र में जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कुमार कौशिक हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ग्राम अछोली की तत्कालीन सचिव गीता राम गायकवाड़ पर दबाव डालकर शराब दुकान खोलने के लिए फर्जी प्रस्ताव तैयार कराया और इसे आबकारी विभाग को भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम सभा में न तो इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई और न ही इसे मंजूरी दी गई, फिर भी अधिकारियों ने दस्तावेजों में गांव की सहमति दर्शाते हुए शराब दुकान खोलने का प्रयास किया। इस मामले में ग्राम अछोली की सरपंच ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), धमधा को शिकायत सौंपी। जांच में खुलासा हुआ कि सचिव गीता राम गायकवाड़ ने अपने बयान स्वीकार किया कि उन्होंने यह प्रस्ताव सीईओ के दबाव में तैयार किया था। इस खुलासे से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और अविश्वास फैल गया है। शिकायत करने वाले में किसान नेता बाबा टेकसिह चंदेल , आत्मा साहू अध्यक्ष किसान बंधु संगठन धमधा , डालू वर्मा अध्यक्ष लोधी समाज धमधा सर्किल,भुनेश्वर,नेताम परमेश्वर साहू,पेखन यादव,यशवंत चंदेल,सोमा यादव, आदि ग्रामीण जन उपस्थिति थे ।

किसान बंधु संगठन के संयोजक और क्षेत्र के किसान नेता बाबा टेकसिह चंदेल ने इस घटना को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया। उनका कहना है कि यदि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्णय लिए जाते रहे, तो ग्राम पंचायतों की वास्तविक भूमिका समाप्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर वे सड़क से सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मेरे द्वार पंचायत सचिव को पंचायत की सहमति प्रस्ताव के लिए कहा गया था। मेरे द्वार फर्जी प्रस्ताव बनाने के लिए को दबाव नही दिया गया था
किरण कुमार कौशिक,जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी
nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311