About Us

CG Awaaz (छत्तीसगढ़ आवाज़) एक उभरता हुआ नया न्यूज़ चैनल है, जो छत्तीसगढ़ से लेकर देश और दुनिया तक की सटीक व निष्पक्ष ख़बरें आप तक पहुँचाने के लिए बना है। हमारी शुरुआत छोटे स्तर से हुई है, लेकिन हमारा दृष्टि और लक्ष्य बड़ा है। हमारा उद्देश्य लोगों को वह ख़बर देना है जिस पर वे भरोसा कर सकें। इसी सोच के साथ, “ख़बर वहाँ से सच हो जहाँ से” को हमने अपना मूल मंत्र बनाया है। यह चैनल अगस्त 2025 से श्री निकेत ताम्रकर द्वारा आपकी सेवा में समर्पित है।

एक नए चैनल के रूप में हमारा फ़ोकस है हर उस मुद्दे को आवाज़ देना जो जनता की ज़िंदगी से जुड़ा है। राजनीति, देश-विदेश, शिक्षा, विज्ञान व टेक्नोलॉजी, खेल, मनोरंजन और समाज की समस्याओं से लेकर आम लोगों की कहानियों तक “CG Awaaz” हर एक की आवाज़ बनकर, हर पहलू को जनता के समक्ष रखता है। हमारी कोशिश है कि हम न सिर्फ़ बड़ी खबरें बल्कि वो छोटी-छोटी बातें भी आप तक लाएँ, जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का असली मक़सद सिर्फ़ सूचना देना नहीं बल्कि समाज में विश्वास और जागरूकता पैदा करना है। एक नए न्यूज़ चैनल के रूप में “CG Awaaz” यही वादा करता है कि हर ख़बर आपके पास तेज़, सटीक और निष्पक्ष तरीके से पहुँचेगी। हम यहाँ हैं आपकी आवाज़ बनने के लिए क्योंकि यही है सब की आवाज़।

हमारा यह चैनल वेबसाइट https://cgawaaz.in पर तथा इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया – Youtube, Facebook, Instagram और X (twitter) पर भी उपलब्ध है।