Indian Team Price Money: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को BCCI देगी 51 करोड़ रुपये का इनाम.. इतना तो पूरे पाकिस्तानी टीम का टोटल रेवेन्यू भी नहीं..

HIGHLIGHTS

  • बीसीसीआई ने किया 51 करोड़ का ऐलान
  • महिला टीम बनी पहली एशियाई चैंपियन
  • आईसीसी ने समान प्राइज मनी की घोषणा

भारतीय महिला टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को 52 रनों से हराकर विश्वविजेता का खिताब अपने नाम किया। यह पहला मौका है जब कोई एशियाई महिला क्रिकेट टीम चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबले में जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। हर कोई भारतीय महिला टीम को जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है।

2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप ने प्राइज मनी के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिजनेस वेबसाइट मनीकंट्रोल के मुताबिक, टूर्नामेंट की विजेता टीम को लगभग 40 करोड़ रुपये और उपविजेता को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह रकम पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में काफी ज्यादा है। बता दें, 2022 में विजेता टीम को करीब 11 करोड़ रुपये और रनर-अप को लगभग 5 करोड़ रुपये ही मिले थे। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को 9.3 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले विश्व कप में दिए गए 2.5 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है।

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान

वहीं, इन तमाम पुरस्कारों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने खिताबी जीत के बाद भारतीय महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। बीसीसीआई के मुताबिक, यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के हिस्से में आएगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256