31 अक्टूबर को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का रायपुर बंद का आव्हान

राजधानी रायपुर में वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है। इस मामले पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का आव्हान किया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता के प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ की गई यह हरकत प्रदेश की भावना को ठेस पहुंचाने वाली है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उस जगह पर नई मूर्ति की पुनः स्थापना की गई।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311