बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का घेराव संपन्न, कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश 

धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बीते बुधवार बिजली बिलों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय, धमधा का घेराव एवं तालाबंदी किया गया। कांग्रेसियों द्वारा जमकर नारे बाजी सरकार के विरुद्ध की गई वही लोगों के अंदर का आक्रोश इनके हाथों में पकड़े तख्तियों में दिखाई पड़ रहा था जिसे बिजली कटौती बंद करो,बिजली टैरिफ वापस लो,बिजली बिल हाफ योजना चालू करो,बिजली बिल बढौतरी बंद करो के नारे दिखाई पड़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरार पटेल समाज भवन, धमधा से विशाल रैली निकाली, जो धीवर पारा, हटरी बाजार, बजरंग चौक और बस स्टैंड होते हुए बिजली कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और बिजली बिलों में हुई वृद्धि के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। घेराव कार्यक्रम युवा कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन राणा, शमशीर कुरैशी,रजत नायक,अरुण साहू,धर्मेंद्र साहू,सुरेंद्र यादव,पूर्व सभापति लुमेश्वर पटेल,महेंद्र यादव,संदीप गुप्ता,निर्मल जैन ,जितेन्द्र वर्मा,ज्वाला साहू ,श्रवण साहू जीवन निर्मलकर अघ्नु पाल देवेन्द्र चंदेल अनिल साहू त्रिलोकी पटेल कामदेव साहू ईष्वरीय निर्मलकर परमेश्वर यादव ,प्रहलाद यादव,दिलीप जंघेल ,डामन वर्मा ,पूर्व सदस्य बीज निगम जालम, पटेल,  टीकाराम उमर्रे, रोमन पटेल, रामचंद जँघेल,ओमकुमार वर्मा, राज  पटेल,विजय ढीमर,राज पटेल,विनोद पटेल  ,हरख साहू आकाश द्वेदी प्रहलाद यादव दुखित पटेल संतलाल बंजारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों से आम जनता, किसान और छोटे व्यापारी परेशान हैं। भाजपा सरकार जनहित की उपेक्षा कर रही है, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया गया।

राकेश ठाकुर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग

सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का प्रयास कर रही है दुर्भाग्य है हमारी देव तुल्य जानते का जो यह डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिजली कटौती और बिजली के बिल में वृद्धि जैसे जन विरुद्ध कार्य कर रही है

राजीव गुप्ता,जिला कांग्रेस महामंत्री दुर्ग

अब तो आम जनों के इलाके से फोन आने लगे हैं जिसमें पहली बार भाजपा सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश देखा गया है केवल बिजली कटौती और उसके बिल विधि की समस्या नहीं यह सरकार हर वेदो में 100% फेल है। 

शिवकुमार वर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256