ग्राम ननकटठी में जोत जंवारा विसर्जन हेतु शोभायात्रा निकाली गई।


ननकटठी -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

ग्राम ननकटठी में जोत जंवारा विसर्जन हेतु शोभायात्रा निकाली गई ,सर्वप्रथम हनुमान मंदिर ननकटठी से जोत जंवारा शोभायात्रा निकाली गई, आगे आगे माता रानी के सेवा गीत गाते सेवक चल रहे थे ,पीछे-पीछे भक्तजन माता रानी की जयकारा लगाते साथ-साथ चल रहे थे, शोभा यात्रा बाजार चौक, बावली चौक, ग्राम में भ्रमण करते हुए मां चंडिका मंदिर पहुंची, वहां से भ्रमण करते हुए मां शीतला मंदिर पहुंची, एवं वहां पर बने हुए 25 एकड़ के तालाब में जोत,जंवारा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर ननकटठी के सदस्यगण, मां चंडिका मंदिर के सदस्य गण, मां शीतला मंदिर के सदस्य गण,ग्राम के गणमान्य नागरिक, माताएं, बहनें , युवा, नन्हे मुन्ने, एवं ग्राम वासी शोभायात्रा में शामिल रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256