ननकटठी-लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
ग्राम ननकटठी में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। सर्वप्रथम श्री राम मंदिर से राम दल की शोभायात्रा निकली जो सुभाष चौक, बॉवलीचौक, हनुमान मंदिर, बाजार चौक होते हुए रैनी पूजा किया गया, बाजार चौक सांस्कृतिक मंच में रामलीला का मंचन हुआ, अंत में 25 फ़ीट रावण का पुतला दहन किया गया। श्री राम के रूप में हितेश कुमार यादव, लक्ष्मण कैलाश साहू, हनुमान भूषण ठाकुर, रावण लक्ष्मी नारायण यादव, कुंभकरण बबलू वर्मा, मेघनाथ योगेश निषाद ,अंगद भाग्यवान निषाद, सुषेण वैद्य बुधराम निषाद, सुग्रीव चिरंजीवी धनकर, बाली गौकरण साहू ,जामवंत भानु कुंभकार ,विभीषण राजू विश्वकर्मा, सहयोगी टोप राम निषाद, ईश्वर निषाद थे ,जागृति मानस मंडली ननकटठी के द्वारा संगीत मय रामायण पाठ किया गया हारमोनियम संतराम ठाकुर ,तबला हीरा सिंह निषाद ,कोरस चेतन साहू ,साधु साहू, ढोलक धननू धनकर ,बेंजो तामेश्वर ठाकुर एवं पवन सेन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्रीमती सुशील साहू,पंचगण, ग्राम सभा के पदाधिकारी, समस्त सदस्य गण, हजारों की संख्या में ग्राम वासी एवं बाहर से आए दर्शक गण उपस्थित थे।


