ग्राम छोटे पुरदा में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान संपन्न

दुर्ग। सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम छोटे पुरदा में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेल घानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री जितेन्द्र साहू मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री पवन शर्मा, जिला पंचायत स्वच्छता अभियान सभापति सुश्री प्रिया साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संतोष प्रीति देवांगन, बोरी लिटिया मंडल महामंत्री नीलांबर साहू एवं सुरज देशमुख, एसएमडीसी अध्यक्ष बोरी स्कूल अरविंद पटेल, मंडल संयोजक विजय सेन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रभुराम उमरे, सरपंच पुरदा तेखर कुमार साहू और पूर्व सरपंच रमेश पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साजा विधानसभा सह मीडिया प्रभारी शुभम मानिकपुरी तथा भाजपा कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। मीडिया प्रभारी बोरी लिटिया मंडल, साजा विधानसभा दुर्ग, छत्तीसगढ़ श्री राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256