दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा उपस्थित रहे
भारतीय जनता पार्टी बोरी लिटिया मंडल द्वारा शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री पवन शर्मा जी उपस्थित रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष बीरबल पटेल जी, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि कृष्णा पटेल जी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजय कश्यप जी, मंडल उपाध्यक्ष मनीष साहू, मंडल महामंत्री सूरज देशमुख जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पटेल जी, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल उमरे जी, सेवा पखवाड़ा संयोजक राजेंद्र पटेल जी, सहसंयोजक नकुल साहू, श्यामु पारकर जी, डोमा सरपंच गौरव माढारिया जी, विजय सेन जी, रामभक्त पटेल जी, सोमनाथ पटेल जी, छन्नू साहू जी और मोहनीश बंजारे जी सहित अनेक कार्यकर्ता व आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और उनके एकात्म मानववाद दर्शन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

