नगर पंचायत भींभोरी में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित

सानंद वर्मा की रिपोर्ट

भींभोरी – नगर पंचायत में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित जिला आयुष अधिकारी डॉ. वीणा मिश्रा के निर्देशन में विद्यालयों एवं महाविद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता, संपूर्ण पोषण, पीसीओएस एवं योग विषय पर विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। स्कूल के छात्र छात्राओं को औषधि पौधे के पहचान और उपयोग की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र के शिशुओं का स्वर्ण प्रासन कराया गया। योग शिक्षक खिलेश तुरकाने के द्वारा छात्रों को योगाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ लतिका देवांगन ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा फार्म सिस्ट पारसमनी और औषधालय सेविका दुर्गा निषाद ने सहयोग प्रदान किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256