ननकटठी की महिला सरपंच श्रीमती सुशील साहू ने किया सायकल वितरण
ननकटठी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ननकटठी में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत नि:शुल्क साईकिल वितरण किया गया जिसमें ३८ छात्राओं को साईकिल प्राप्त हुई ।छात्राओं के साथ ही उनके पालकगण भी साईकिल प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ननकटठी की महिला सरपंच श्रीमती सुशील साहू,उप सरपंच रवि साहू , एसएमडीसी सदस्य गण,शाला के प्राचार्य श्रीमती वर्षा देवांगन, समस्त शिक्षक गण , छात्राएं
एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

