देर रात तक अतिथि के आगमन प्रतीक्षा में डटे रहे कांग्रेसी
अमन कुरैशी धमधा – प्रदेशव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन कर रही कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम बेमेतरा जिला से होने के बाद नेताओं का काफिला धमधा नगर होते हुए दुर्ग गया ।जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलेट,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे,शिव कुमार डहरिया,विधायक देवेंद्र यादव सहित कई दिग्गज नेता शामिल रहे। वही धमधा नगर में कांग्रेस की टीम शाम 4 बजे से ही नेताओं के आगमन की प्रतिक्षा में रात 9 बजे तक डटी रही ढोल नांगाड़ो के साथ गर्म जोशी से सभी नेताओं का स्वागत किया ।इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट ने कहा कि इस प्रकार आपका स्वागत जिसका मै हिमेश ऋणी रहूंगा पूरा देश राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का हिस्सा बन रहा है आप भी गांव गांव जाकर यह जान संदेश फैलाए और वोट अधिकार जनता तक पहुंचाए। वही पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे ने बताया कि किस प्रकार भाजपा वोट की चोरी करके सत्ता में आ रही है छत्तीसगढ़ में भी 5000 के आसपास में हारे हुवे तकरीबन कुल 20 विधानसभा है जहां ऐसे हालातों की वजह यह वोट चोरी हो सकती है ,जिससे जनता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुनीता गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा,जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता ,अशोक कसार,मधुसूदन राणा, शमशीर कुरैशी,रजत नायक,अरुण साहू,सुरेंद्र यादव,पूर्व सभापति लुमेश्वर पटेल,महेंद्र यादव,संदीप गुप्ता,निर्मल जैन जितेन्द्र वर्मा,ज्वाला साहू श्रवण साहू जीवन निर्मलकर अघ्नु पाल देवेन्द्र चंदेल अनिल साहू त्रिलोकी पटेल कामदेव साहू ईष्वरीय निर्मलकर परमेश्वर यादव दिलीप जंघेल डामन वर्मा जालम पटेल टीकाराम उमर्रे रोमन पटेल ललित सोनकर केबी वर्मा हरख साहू आकाश द्वेदी प्रहलाद यादव दुखित पटेल संतलाल बंजारे सहित समस्त कांग्रेसी मौजूद रहे।

