मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद-दुर्ग दौरे पर, रामचण्डी दिवस और पंडवानी महा सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को महासमुंद और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर स्थित श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर परिसर में आयोजित ‘रामचण्डी दिवस-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दुर्ग जिले के अहिवारा में आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

गढ़फुलझर में रामचण्डी दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे। सुबह 11:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब 12:20 बजे गढ़फुलझर हेलीपेड पहुंचकर मंदिर परिसर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे आयोजित रामचण्डी दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:50 बजे गढ़फुलझर से हेलीकॉप्टर द्वारा नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां से वे दुर्ग जिले के अहिवारा पहुंचेंगे।

अहिवारा में पंडवानी महा सम्मेलन, विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:15 बजे अहिवारा के बानबरद कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां आयोजित पंडवानी महा सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शाम 4:55 बजे रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे अहिवारा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे और 4:50 बजे वहां से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1350