बेमेतरा एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को दिया मार्गदर्शन, जनसेवा और अनुशासन पर दिया जोर

बेमेतरा, 23 अक्टूबर 2026। बेमेतरा जिले में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने जनरल परेड के उपरांत जिले में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था संधारण और पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। रक्षित केंद्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एसपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की सीख दी।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम नागरिकों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपराध विवेचना, मर्ग जांच तथा शिकायतों और आवेदनों की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।

एसपी ने फरियादियों और आवेदकों के साथ शालीन, सम्मानजनक एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को सेवा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को पुलिस सेवा का मूल आधार बताते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार यादव, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, स्टेनो संतोष सोनवानी, प्रशिक्षु सूबेदार चुमन राम उर्वशा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कल्पना महंत, सूरज प्रकाश, निधि गुप्ता, गीतांजली एवं ईश्वरी कुमारी डूप्ले सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विभिन्न शाखाओं, रक्षित केंद्र और थाना-चौकियों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1347