स्वर्गीय बंगाली प्रसाद ताम्रकार की पुण्यतिथि पर आयोजित कवि सम्मेलन संपन्न

धमधा – स्वर्गीय बंगाली प्रसाद ताम्रकार की जन्मदिवस के उपलक्ष में एक भावपूर्ण कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उनके जीवन, कार्य और समाज सेवा को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। उनके पुत्र विष्णु प्रसाद ताम्रकार ने मंच पर आकर पिता जी के जीवन परिचय को बड़े सजीव ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थितजनों को उनके व्यक्तित्व एवं आदर्शों की झलक मिली। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद ताम्रकार ने प्रभावशाली अंदाज में किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रसिद्ध कवियों ने अपने रचनात्मक काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वर्गीय बंगाली प्रसाद ताम्रकार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमुख कवियों में प्रदीप ताम्रकार, मलिक मोहम्मद कुरैशी, रामदेव शर्मा, नरेंद्र बाबा, आकाश मिश्रा, गजेंद्र ताम्रकार, वीरेंद्र देवांगन, तरुण ताम्रकार इत्यादि ने अपनी-अपनी कविताओं से उपस्थित जनमानस को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेंद्र ताम्रकार, नीलकमल ताम्रकार, अमित ताम्रकार, अरविन्द ताम्रकार, उमेशचंद यादव, रामजी देवांगन राधे लाल ताम्रकार, वंशिका, वंश,आर्यन,सृजन सहित अनेक श्रद्धालु गण भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम का मनोयोगपूर्वक आनंद लिया।अंत में विवेकानंद ताम्रकार ने समस्त उपस्थित कवियों, श्रोताओं और आयोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान की सराहना की। यह कवि सम्मेलन स्वर्गीय बंगाली प्रसाद ताम्रकार के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया, जो उनके आदर्शों एवं विचारधारा को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256