रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिड़्दा ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। रायपुर की किरण का भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। अब वह रूस के खिलाफ होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
किरण के चयन से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश की उभरती महिला फुटबॉल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किरण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
किरण पिड़्दा का भारतीय सीनियर टीम तक पहुंचना प्रदेश की महिला फुटबॉल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके चयन से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी फुटबॉल में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ को उम्मीद है कि किरण अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएंगी।


