भिलाई-3 चरोदा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भिलाई-3। आगामी नगर पालिक निगम चुनाव को लेकर आज भिलाई-3 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई-3 चरोदा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा भिलाई-3 चरोदा नगर पालिक निगम चुनाव प्रभारी विकास उपाध्याय शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी नगर पालिक निगम चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और जनता के बीच सक्रियता के साथ आगामी चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का संकल्प लिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के विश्वास के साथ पार्टी आगामी नगर पालिक निगम चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325