भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा पर सवाल, 21 बार नदी पार कर पहुंच रहे भक्त

कवर्धा : कवर्धा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 21 बार नदी पार करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से यहां आने-जाने में परेशानी और बढ़ जाती है। इसके बावजूद श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं। खबर में मंदिर परिसर और आसपास की सुविधाओं को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं।

श्रद्धालुओं की मांग है कि मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को बेहतर बनाया जाए और बरसात के समय सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अब सवाल यही है कि भोरमदेव जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा?

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325