4 दिन बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा; बढ़ेगा धन और करियर

Shani Gochar 2026। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहों की स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है। इसी क्रम में कर्म और न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव 9 अक्टूबर 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि सबसे धीमी गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रहों में शामिल हैं और एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं। हालांकि, इस दौरान उनका नक्षत्र परिवर्तन भी होता है, जिसका असर जातकों के जीवन में देखने को मिल सकता है।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि

बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 7:28 बजे शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि इस नक्षत्र में 8 फरवरी 2027 तक रहेंगे। इसके बाद वे रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

उत्तराभाद्रपद को 27 नक्षत्रों में 26वां माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इसके स्वामी शनि हैं और इसका संबंध मीन राशि से है। शनि के इस नक्षत्र में आने से आध्यात्मिक चिंतन, आत्ममंथन और कर्म से जुड़े विषयों पर प्रभाव पड़ने की मान्यता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर सकारात्मक रह सकता है। इस दौरान मेहनत का परिणाम मिलने और लंबे समय से अटके कामों में प्रगति होने के योग बन सकते हैं।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में जातकों द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और पहले से चली आ रही किसी बाधा से राहत मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए भी शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी माना जा रहा है। सामाजिक संपर्क बढ़ सकते हैं और नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए काम में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होने पर बोनस या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। इस दौरान नए मित्र बनने के योग भी बन सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आय के नए स्रोत बनने, लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन सकते हैं। निवेश के मामले में सोच-समझकर निर्णय लेने पर भविष्य में लाभ मिलने की संभावना जताई गई है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325