दुर्ग। कलेक्टर कार्यालय दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुश्री अंजली खलखो, डिप्टी कलेक्टर को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM/SDO), धमधा के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 29 सितंबर 2026 के आदेश के परिपालन में जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि सुश्री अंजली खलखो ने 1 अक्टूबर 2026 को अपराह्न में कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कलेक्टर दुर्ग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह पदस्थापना तत्काल प्रभावशील होगी।



