धमधा/दुर्ग: जिले के धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डंगनिया में तालाब में एक युवती की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतका का नाम तन्नू साहू (उम्र 22 वर्ष), पिता अलखुराम साहू बताया जा रहा है। युवती धमधा में ही कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी और कल से घर से लापता थी, जिसकी सूचना परिजनों द्वारा धमधा थाने में दी गई थी।
आज दोपहर करीब 3:00 बजे गांव के ही तालाब में युवती की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


