धमधा में आँगन मिलन सेवा एवं पोषण माह का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष होने के अवसर पर धमधा के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, इसी परिप्रेक्ष्य में धमधा के वार्ड 15  में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत धमधा की अध्यक्ष  श्वेता अग्रवाल , अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्री चंद्रिका प्रसाद ब्रह्मभट्ट,विशिष्ट अतिथि के रूप में  कुमारी बाई टोंड्रे, वार्ड पार्षद ,  श्वेता शर्मा , सीमा ताम्रकार, गांधारी कहार,  माया सोनी, नीलू कहार, माधुरी राजपूत , प्रतिमा यादव, रश्मि पांडेय, धमधा के परियोजना अधिकारी श्री कोशलेश देवांगन, पर्यवेक्षक  कल्पलता चेलक ,डॉ रूबी वासनिक आयुष विभाग, डॉ दिशा आयुष विभाग एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहें

इस दौरान मुख्य अतिथि  श्वेता अग्रवाल ने सभी को महिलाओं एवं बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य सहित संपूर्ण विकास पर विशेष ध्यान देने पर आंगनबाड़ी को महत्वपूर्ण बताया एवं दस वर्ष तक के बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के खाते पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खुलवाने के लिए महतारी वंदन के हितग्राही एवं सभी को प्रेरित किया ।

इस दौरान परियोजना अधिकारी कोशलेश देवांगन ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता,

मेहंदी , रंगोली प्रतियोगिता , पौष्टिक थाली, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई एवं महिलाओं का स्वास्थ्य जाँच किया गया , साथ ही अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका , आशा कार्यकर्ता, स्वस्थ शिशु एवम उनके माता के साथ विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया |

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325