मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, यूथ कॉन्क्लेव से लेकर विभागीय बैठकों में होंगे शामिल

रायपुर, 29 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वे युवाओं से जुड़े यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 से करेंगे। इसके बाद मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे। शाम को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प यात्रा और युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:15 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां आयोजित तीन दिवसीय यूथ कॉन्क्लेव में वे युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे से परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से पारस से संबंधित समीक्षा बैठक होगी। शाम 5 बजे जल संसाधन विभाग की बैठक में भी मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विभागीय विषयों पर चर्चा करेंगे।

शाम 5:30 बजे मंत्रालय से रवाना होकर मुख्यमंत्री करीब 6 बजे रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित है।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक नजर में:

  • 11:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास से रवाना
  • 11:15 बजे: यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव
  • 12:00 बजे: मंत्रालय पहुंचना
  • 12:30 बजे: परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक
  • 3:00 बजे: पारस संबंधी समीक्षा बैठक
  • 5:00 बजे: जल संसाधन विभाग की बैठक
  • 6:00 बजे: सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद
  • 7:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी
nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325