ग्राम पंचायत सांकरा में रिपा के समीप एक लाल रंग की आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में 269 नग (मसाला, शोले) शराब बरामद हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह शराब कथित रूप से कोचियों द्वारा अवैध बिक्री के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता चला है कि यह अवैध शराब बेरला देसी शराब मंदिरा से गाड़ी ऑल्टो कार में भरकर बेरला से भैंभोरी में जिया ढाबा सप्लाई के लिए जा रहा था।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भी इस अवैध कारोबार को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।

