धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

धमधा। देश और प्रदेश में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” एवं “सेवा ही संकल्प” अभियान के तहत धमधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, बीएमओ डॉ. रचना अग्रवाल सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। भाजपा संगठन द्वारा “सेवा ही संकल्प” की भावना के साथ सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325