सूरजपुर में नशीले इंजेक्शन का वीडियो वायरल, महिला युवक को इंजेक्शन देती दिखी

सूरजपुर। जिले में नशीले इंजेक्शनों के कथित कारोबार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कथित तौर पर एक युवक को नशीला इंजेक्शन देते हुए दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर मुख्य मार्ग का है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर इस तरह की गतिविधियां लगातार फलने-फूलने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो की जांच करने और तथ्यों की पुष्टि के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है और वीडियो में दिखाई जा रही गतिविधि के पीछे वास्तविक मामला क्या है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325