भिलाई। हिंदी दैनिक ‘आज की जनधारा’ के 36वें वर्षगांठ के अवसर पर भिलाई में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी को सम्मानित किया गया। चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज में सकारात्मक योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर डॉ. संजय तिवारी ने सम्मान के लिए ‘आज की जनधारा’ के आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
‘आज की जनधारा’ के 36वें वर्षगांठ समारोह में डॉ. संजय तिवारी का सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना के रूप में देखा गया।


