रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद रायगढ़ में नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम को नवा रायपुर में आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में भी शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 11:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 14th India Industrial Fair 2026 में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री साइंस कॉलेज ग्राउंड से रवाना होकर 12:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब 1:30 बजे जिंदल एयरपोर्ट, टैक्सी-वे हेलीपैड रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद कार से ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम जाएंगे। दोपहर 2 बजे वे नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कुछ समय आरक्षित रहेगा।
शाम को रायपुर वापसी और कॉन्क्लेव में सहभागिता
मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे बनोरा से रवाना होकर 4:05 बजे जिंदल एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।
शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026’ में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर 7:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रहने के बाद रात 8:10 बजे रवाना होकर 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के आज के दौरे में औद्योगिक आयोजन, स्कूल भवन लोकार्पण और विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।


