धमधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर किसान मोर्चा जिला दुर्ग अध्यक्ष रोहित राजपूत ने सेवा सहकारी समिति देवरी, धमधा में दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को याद करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


