कुम्हारी, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरविंद अवस्थी जी के निर्देशानुसार, जिला दुर्ग के मुख्य सलाहकार एवं कुम्हारी प्रेस क्लब के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर जी के नेतृत्व में तथा कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव एवं पूरी टीम के विशेष सहयोग से आज प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग इकाई के जिलाध्यक्ष ललित साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला इकाई उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल साहू, जिला उपाध्यक्ष ऐश्वर्य नवरात्रे, दुर्ग शहर अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, अमलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष करण साहू, पाटन ब्लॉक सदस्य विमल थापा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोहेल चिश्ती, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय साहू सहित कुम्हारी इकाई के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और “हरियाली बढ़ाएं, जीवन बचाएं” का संकल्प लिया।

