रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के रेट्रो लुक वाला AI फोटो ट्रेंड तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। आम यूजर्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक AI की मदद से अपनी तस्वीरों को 80s के अंदाज में तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब इस ट्रेंड का क्रेज छत्तीसगढ़ की सियासत में भी देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट के मंत्रियों ने भी AI से तैयार की गई अपनी रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में मंत्री 80 के दशक के फैशन और विंटेज अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, चश्मे और पुराने जमाने का फोटो लुक देखने को मिल रहा है।
AI ने दिया 80s का विंटेज टच
AI तकनीक की मदद से तैयार इन तस्वीरों में आधुनिक तस्वीरों को 1980 के दशक के माहौल में बदला गया है। कहीं पुराने जमाने की कार और साइकिल नजर आ रही है तो कहीं विंटेज कैफे, रेलवे स्टेशन और फिल्मी सेट जैसा बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है। रेट्रो फैशन और पुराने कैमरे जैसी कलर टोन तस्वीरों को और आकर्षक बना रही है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ट्रेंड
80s रेट्रो AI ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। लोग अपनी तस्वीरों को AI टूल्स की मदद से पुराने दौर के लुक में बदलकर शेयर कर रहे हैं। खासकर 80 के दशक के फैशन, फिल्मों और उस दौर की यादों से जुड़े लोग इस ट्रेंड को काफी पसंद कर रहे हैं।
अब जब छत्तीसगढ़ के मंत्री भी इस रेट्रो ट्रेंड का हिस्सा बने हैं, तो राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। मंत्रियों की AI तस्वीरों में दिख रहा विंटेज अंदाज और 80s फैशन सोशल मीडिया यूजर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

