पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में शिक्षक दिवस हर्षोल्ल्लास के साथ बनाया गया। सर्वप्रथम शाला के प्रधान पाठक श्रीमती संध्या सेंगर द्वारा मां सरस्वती की तैलीय चित्र एवं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी के तैलीय चित्र में फूल माला, गुलाल, एवं दीप प्रज्वलित कर, मां सरस्वती वंदन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
प्रतिवर्ष डॉ,सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस उनकी याद में 5 सितंबर को मनाया जाता है। बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा डॉक्टर राधाकृष्णन जी की जीवनी के बारे में अच्छी-अच्छी बातें बताई गई, छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा, इस अवसर पर सीएसी आनंद तिवारी, श्रीमती राम बाई डहरिया , फ्लोरा लकड़ा, सरिता सोनी, नीलम शांडिल्य,स्टाफ,ग्राम के गणमान्य नागरिक, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256