CG आवाज की खबर का बड़ा असर एक बार फिर! सेमरिया सड़क-पुल मामले में मिली बड़ी मंजूरी, ग्रामीणों की समस्या पर प्रशासन ने लिया संज्ञान

धमधा। ग्राम सेमरिया (बागडूमर) में सड़क की बदहाली और बारिश के दौरान ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर CG आवाज ने प्रमुखता से खबर उठाई थी। खबर सामने आने के बाद अब इस मामले में बड़ी विकासात्मक पहल सामने आई है।

ताजा जानकारी के अनुसार, सेमरिया-सेमरिया घाट-अमलीडीह मार्ग पर शिवनाथ नदी में हाई लेवल ब्रिज निर्माण के लिए PWD ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर नोटिस 1 सितंबर 2026 को जारी हुआ है और निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित है।

वहीं, ग्राम पंचायत सेमरिया (गि.) में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹10 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

जिस सड़क पर 1563 से ज्यादा गड्ढे मिले थे…

दरअसल, सेमरिया की करीब 3 किलोमीटर सड़क की बदहाली को लेकर मामला तब सुर्खियों में आया, जब ग्रामीणों को बारिश के बीच कीचड़ और उफनते नाले को पार कर शव को कंधे पर लेकर मुक्तिधाम तक जाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सड़क पर 1563 से अधिक गड्ढे पाए गए थे।

CG आवाज ने उठाई ग्रामीणों की आवाज

सड़क और पुल की इस गंभीर समस्या को CG आवाज ने प्रमुखता से जनता और प्रशासन के सामने रखा। अब पुल के लिए टेंडर और सड़क निर्माण की स्वीकृति सामने आने के बाद ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

CG आवाज की खबर का बड़ा असर एक बार फिर!

जनता की आवाज उठेगी तो व्यवस्था तक पहुंचेगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 892