छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.
7 सितंबर को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार
आज यानि 7 सितंबर को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना है, हालांकि तेज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. लेकिन बारिश फिलहाल जारी रहेगा.

