संस्कृत संवर्धन पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी बात

धमधा:- छग प्राच्य संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर यादव ने डॉ जगदीश पाठक ग्राम सामरबार जशपुर के दिशा निर्देश पर. राज्य मैं चल रही संस्कृत विद्यालय को लेकर संस्कृत सिक्षा-संवर्धन पर चिंतन करते हुए दिo 04/09/25 को राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
से समीक्षा किया गया कहा संस्कृत विद्या मण्डलम् का अध्यक्ष की नियुक्ति, एवं योजनाएँ नियम से अवलोकन किए जाने की बात रखी गई। बहुत ही ध्यान से सभी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा,संस्कृत शिक्षा राज्य के विकास का आधार है । सभी शासकीय योजना का पूरा लाभ मिलेगा। संस्कृत शिक्षा पर एक बड़ा प्लान बनाया जा रहा है। जिसमें विद्यालयों की संख्या और बढ़ेगी । इस आश्वासन पर खुशी जताते हुए सभी विद्यालय की ओर से संघ के संरक्षक डॉ दिनेश साहू एवं अभिषेक यादव ने
‘मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256