धमधा। धमधा के प्रतिष्ठित मालगुजार एवं जनपद पंचायत धमधा के पूर्व अध्यक्ष अरुण अग्रवाल जी का 83 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
अरुण अग्रवाल, विकास अग्रवाल के पिता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल के चाचा ससुर थे। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।
उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे दानी तालाब मुक्तिधाम, धमधा में किया जाए|

